Site icon जागृती मंच

LaxmiJi Ki Arati Hindi | लक्ष्मीजी की आरती

Laxmi Ji ki Arati

Laxmiji Ki Arati Hindi | लक्ष्मी जी की आरती

Laxmiji Ki Arati Hindi में हर घर मे गाई जाती है। खास कर मंगलवार, शुक्रवार, तथा लक्ष्मी पूजा के समय इसे गया जाता है।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। 
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, ॐ जय लक्ष्मी माता
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥१॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॐ जय लक्ष्मी माता 
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥२॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॐ जय लक्ष्मी माता 
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥३॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॐ जय लक्ष्मी माता 
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥४॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॐ जय लक्ष्मी माता 
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥५॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॐ जय लक्ष्मी माता 
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥६॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॐ जय लक्ष्मी माता 
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता ।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥७॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॐ जय लक्ष्मी माता 
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॐ जय लक्ष्मी माता 

॥ॐ श्री महालक्ष्मै नमः ॥ ॥ॐ श्री महालक्ष्मै नमः ॥ ॥ॐ श्री महालक्ष्मै नमः ॥

यह भी पढ़ें: –

यूट्यूब चॅनल देखें: –

Exit mobile version