Site icon जागृती मंच

भगवंत मान का परिचय | Bhagwant Mann Biography In Hindi, Wife, Birth Date, Life Style

Bhagwant Mann

Table of Contents

Toggle

भगवंत मान का परिचय | Bhagwant Mann biography in hindi

Bhagwant Mann biography in hindi भगवंत सिंग मान जो स्टैंड अप कॉमेडियन से लेकर पंजाब के अगले सीएम बनने तक वे अपने सफलता मे आगे बढ़ रहे है। भगवंत सिंग मान पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार है जिन्होंने ‘आम आदमी पार्टी’ से 2022 का विधानसभा चुनाव जिता है। 10 मार्च 2022 को डिक्लेयर हुये चुनाव नतीजों में उन्हे जीत हासिल हुई है। 2014 के लोकसभा के चुनाव में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से जीत कर वे सांसद बन गए।

‘AAP’ ने 19 जनवरी 2022 को चुनाव से लगभग एक महीने पहले एक फोन-इन पोल के रीझल्ट के बाद उन्हें ‘AAP’ का सीएम चेहरा घोषित किया गया। इस फोन-इन पोल के नतीजों मे 2.15 मिलियन प्रतिक्रियाओं के साथ 93 प्रतिशत से अधिक मतदान उनके मुख्यमंत्री बनने की पसंदे के लिये हुआ था।

भगवंत सिंग मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव मे एक पंजाबी जाट सिख परिवार मे हुआ। उनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह और मां का नाम हरपाल कौर है। भगवंत मान को अपनी युवा अवस्था से ही कॉमेडी मे इन्टरेस्ट था और वे मौजूदा पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर स्टैन्ड-अप कॉमेडी करते थे।

भगवंत मान का जन्म और उनकी फ़ैमिली  (Bhagwant Mann Family information):

भगवंत मान का शादी से पहले भी छोटा परिवार है। इनके पिता मोहिंदर सिंह और मां का नाम हरपाल कौर है। उनकी शादी इंदरप्रीत कौर जी से हुई थी लेकिन 2015 में उनका डिवोर्स हो गया। इन दोनों को एक बेटा (नाम अनजान) जिसकी उम्र लगभग 17 साल और एक लड़की (सीरत कौर मान) जिसकी उम्र लगभग 21 साल है, यह दोनों अपनी माँ के साथ ‘कैलिफोर्निया (US)’ मे रहते है। आगे भगवंत मान का परिचय (Bhagwant Mann biography in hindi) विस्तार से पढ़ेंगे।

भगवंत मान – पर्सनल और फ़ैमिली के बारे मे जानकारी (Bhagwant Mann family personal information)

नामभगवंत सिंग मान | Bhagwant Singh Mann
निक नेम जुगनू / Bhagwant Mann
जन्म तारीख 17 अक्टूबर 1973 (उम्र 49 साल)
जन्म स्थानसतोज गांव, संगरूर जिला, पंजाब, भारत
उम्र49 वर्ष
हाईटफ़ीट 5’6″, 168 cm
शिक्षा12वी पास तथा बी. कॉम (I ईअर)
कॉलेजशहीद उधमसिंग गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम, संगरूर, पंजाब
परिवारपंजाबी जाट सिख परिवार
पिता का नाममोहिंदर सिंह
माता का नामहरपाल कौर
भाई-बहनजानकारी जुटा रहे है…
पत्नी – Wifeइंदरप्रीत कौर (2015 मे डिवोर्स हो चुका)
बच्चेसीरत कौर मान (बेटी) उम्र – लगभग 21 साल
एक बेटा (नाम पता कर रहे है) उम्र – लगभग 17 साल
पॉलिटिक्स मे प्रथम प्रवेश 2011 में पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हो गए

भगवंत मान का शिक्षण (Bhagwant Mann Education):

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann (CM Punjab)

भगवंत मान का शुरुवाती स्कूलींग पंजाब के संगरूर जिले मे हुआ, उन्होंने शहीद उधमसिंग गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम, संगरूर, पंजाब में बी. कॉम (I ईअर) तक पढ़ाई की।

भगवंत सिंह मान ने कई सारे अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं और समारोहों में भाग लिया है। पटियाला मे स्थापित पंजाबी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कंपीटीशन में भी उन्होंने दो स्वर्ण पदक भी जीते हैं।

वे एक अच्छे वालीबॉल प्लेयर भी है।

भगवंत मान – कॉमेडी करियर (Bhagwant Mann Comedy career):  

भगवंत मान शुरु से ही कॉमेडी में रुची होने के कारण अपने कॉलेज तथा युनिवर्सिटी मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे भाग लेना शुरु किया था। और पटियाला में स्थित पंजाबी युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे उन्हे दो गोल्ड मेडल मिले है।

इन्होंने राजनैतिक व्यंग लिखने शुरु किए और वे हास्य कविता लिखते है। उन्होंने अपना पहला अल्बम ‘जगतार जग्गी’ के साथ मिलकर बनाया। इन दोनों ने साथ मे मिलकर अल्फा ईटीसी पंजाबी (Alpha ETC Punjabi) के लिए ‘जुगनू कहंदा है’ नामक एक टेलीविजन कार्यक्रम भी बनाया था। दस साल तक उन्होंने साथ मे काम किया और बाद मे वे अलग हो गए। इसके बाद राणा रणबीर के साथ भगवंत मान ने कॉमेडी पार्टनरशिप कर अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए ‘जुगनू मस्त मस्त’ यह टेलीफोन कार्यक्रम बनाया था। साल 2006 में फिर से जगतार जग्गी के साथ मिलकर ‘नो लाईफ विथ वाईफ‘ यह शो बनाया और इस शो को लेकर इंग्लैंड और कनाडा के लोगों के लिये प्रोग्राम किए।

ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज इस स्टार प्लस के मे 2008 मे भाग लिया, जिससे उनके फैन फॉलोअर बढ़ गए। MH One टी वी चैनल पर प्रदर्शित “जुगनू हाजिर है” इस शो मे एक्टिंग किया था।

भगवंत मान ने “मैं माँ पंजाब दी” में भी अभिनय किया था, इस मूवी को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। इस मूवी का निर्देशन बलवंत दुल्लत ने किया था।

भगवंत मान – राजनैतिक करियर (Bhagwant Mann Political career):

2011 के शुरु मे उन्होंने पंजाब पीपुल्स पार्टी के सदस्य बन कर पॉलिटिक्स में प्रवेश किया।

मार्च 2014 में, भगवंत सिंग मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर संगरूर लोकसभा क्षेत्र के लिये चुनाव लड़े। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 211,721 मतों से जीता, उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा को इस चुनाव में हराया था। वह आम आदमी पार्टी, पंजाब के संयोजक भी थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा ड्रग माफिया मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया से बिना शर्त माफी मांगने के बाद संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया था।

2017 में, उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जलालाबाद में विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन इस चुनाव मे वह बादल से 18,500 मतों से हार गए थे।

2019 में, बरनाला में एक पार्टी रैली के दौरान, मान ने घोषणा की कि उन्होंने शराब की निंदा की थी और इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की आलोचना के बाद इसे फिर कभी नहीं छूने की कसम खाई थी।

भगवंत मान ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भूजल के प्रदूषण के परिणामस्वरूप शारीरिक विकृतियों वाले बच्चों की सहायता के लिए एक गैर-सरकारी संगठन, “लोक लहर फाउंडेशन” शुरू किया।

भगवंत मान पॉलिटिकल करियर लिस्ट – Bhagwant Mann Political Career List

वर्षउपलब्धियां
202210 मार्च 2022 को धूरी विधानसभा क्षेत्र से 58,206 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। AAP की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री पद का सन्मान मिला।
2022 18 जनवरी को आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनकर उभरें।
2019 ‘संगरूर’ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।
2017 सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद में विधानसभा चुनाव मे वह 18,500 मतों से हार गए थे।
2014सदस्य, कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर स्थायी समिति और सदस्य, सलाहकार समिति, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज और पेयजल और स्वच्छता।
2014सदस्य, लाभ के कार्यालयों पर संयुक्त समिति और सदस्य, परामर्शदात्री समिति, नागरिक उड्डयन मंत्रालय।
2014संगरूर लोकसभा क्षेत्र से AAP के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और भारतीय आम चुनाव में जीत हासिल की।
2014पंजाब की पीपुल्स पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
2012पंजाब विधानसभा चुनाव में लेहरगागा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।
2011पंजाब पीपुल्स पार्टी के सदस्य बन कर पॉलिटिक्स में प्रवेश किया।

भगवंत मान के बारे मे कुछ रोचक बाते Bhagwant Mann:

भगवंत मान की शादी से जुड़ी खबर  (Bhagwant Mann marriage life ):  

भगवंत मान की शादी इंदरप्रीत कौर जी से हुई थी लेकिन 2015 में उनका डिवोर्स हो गया। इन दोनों को एक बेटा (नाम अनजान) जिसकी उम्र लगभग 17 साल और एक लड़की (सीरत कौर मान) जिसकी उम्र लगभग 21 साल है, यह दोनों अपनी माँ के साथ ‘कैलिफोर्निया (US)’ मे रहते है।

जागृती मंच भगवंत मान का परिचय | Bhagwant Mann Biography In Hindi, Wife, Birth Date, Life Style Bhagwant Mann Family 1
भगवंत मान का परिचय | Bhagwant Mann Biography In Hindi, Wife, Birth Date, Life Style 3

भगवंत मान और कांट्रोवर्सी  (Bhagwant Mann controversies):

गिनी चुनी कांट्रोवर्सी में भगवंत मान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

भगवंत मान की ऑडियो अल्बम कि सूची  (Bhagwant Mann Audio Album list):

YearTitleRecord Lable
1992 गोभी दीये कचिये वपरानेक्रिएटिव म्यूजिक कंपनी
1993कुल्फी गरम गरमटी-सीरीज़ – एमटीएल कनाडा
1994 मिठिया मिर्चाटी-सीरीज़ – एमटीएल कनाडा
1994 बोल मदारी बोलपेरिटोन
1994 कोको दे बच्चे – मम्मी डैडी मुर्दाबादटी-सीरीज़ – एएमसी यूनाइटेड स्टेट्स
1995पंज दुनी वीहटी-सीरीज/ एमटीएल/ एएमसी
1995धक्का स्टार्टटी-सीरीज
1995जागदे रहोपेरिटोन
1996 कुर्सी रानीटिप्स
1997 खरिया खरियाटिप्स
1997रुकावट के लिए खेद हैटी-सीरीज
1998गुस्ताखी माफ़टी-सीरीज
1999लल्लू करे कवालियाटी-सीरीज
2000भगवंत मान 420सन म्युझिक
2000साडी बिल्ली सानू मियांवटी-सीरीज
2001भगवंत मान हाजीर होटी-सीरीज
2001भगवंत मान नॉन स्टॉपटी-सीरीज
2002भगवंत मान फुल स्पीडटी-सीरीज
2003 सावधान! अगे भगवंत मानटी-सीरीज
2004की मैं झूठ बोलियाटी-सीरीज
2005भगवंत मान मोस्ट वांटेडक्रिएटिव ऑडियो प्रोडक्शंस
2007 हास-हास केटी-सीरीज
2009जस्ट लाफ बाकी माफएम सीरीज
2013कुल्फी गरमा गरम 2अमर ऑडियो
Bhagwant Mann biography in hindi

भगवंत मान की म्युझिक अल्बम कि सूची  (Bhagwant Mann Music Album list):

YearAlbumRecord label
2000जट्टा दा मुंडा गावन लगिया सन म्युझिक
2001दम लै लोटी-सीरीज
2010आवाज – दी वाईसप्वाइंट जीरो
2011रंगले पंजाब नु बचायिन

भगवंत मान की म्युझिक अल्बम कि सूची  (Bhagwant Mann Music Album list):

YearAlbumRecord label
1999भगवंत मान हाजीर होटी-सीरीज
2001भगवंत मान नॉन स्टॉप Vol 1टी-सीरीज
2002भगवंत मान नॉन स्टॉप Vol 2टी-सीरीज
2002भगवंत मान फुल स्पीडटी-सीरीज
2003सावधान अग्गे भगवंत मानटी-सीरीज
2004की मैं झूठ बोलियाटी-सीरीज
2005पप्पू पास हो गयाईगल
2006पप्पू भा जी एम.बी.बी.एस.ईगल
2006पप्पू बनेया नेताईगल
2006पंजाबी ब्लफ मास्टरईगल
2007पप्पू दा ढाबाईगल
2008माय नेम इज मानईगल
2009जस्ट लाफ बाकी माफएम सीरीज
2010झंडा अमली कचेरी विचईगल
2011चप्पा चप्पा चरखा चलेईगल

भगवंत मान की फिल्मों कि सूची  (Bhagwant Mann movie list):

YearFilm
1994कचेहरी
1994तबाही
1995नैन प्रीतो दे
1996सूखा
1998मै माँ पंजाब दी
2001सिकंदरा
2007अपने
2010एकम – सन ऑफ सॉइल
2010सुखमनी – होप फॉर लाईफ
2011हीरो हिटलर इन लव
2014मोगा टू मेलबर्न व्हाया चंदीगड
2014पोलिस इन पॉलिवूड
201522जी तुस्सी घेंट हो

Frequently Asked Questions?

  1. Who is the Wife of Bhagwant Mann?

    Bhagwant Mann was married to Inderpreet Kaur ji but they got divorced in 2015.

  2. What is the age of Actor Bhagwant Mann?

    Bhagwant Mann was born on 17 October 1973 and his current age now in March 2022 is 49 years.

यह भी पढ़ें: –

More Songs from Pushpa: The Rise

Exit mobile version